भूड़ला में बास्केटबॉल मैच के दौरान एकत्रित हुए बच्चे। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम की तरफ से गांव भूड़ला में बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या स्कूली बच्चे मौजूद रहे। इस अवसर पर निरीक्षक रामपाल ने सभी खिलाड़ियों का परिचय जाना साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया।
इस अवसर पर निरीक्षक रामपाल द्वारा सभी बच्चों को शिक्षा व खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया तथा नशा न करने की शपथ भी दिलवाई गई। जिला पुलिस द्वारा बास्केटबॉल मैच के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना था, ताकि वह शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बन सकें।