फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पंडालों में विराजे बप्पा, कार्यक्रमों की धूम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शनिवार को गणेश चतुर्थी की धूम रही। गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गईं। गणपति बप्पा मोरया की गूंज के साथ बप्पा पंडालों में विराजे। लोगों ने घरों में भी बप्पा को विराजा। इसी के साथ कार्यक्रमों की धूम शुरू हो गई।
विज्ञापन

शहर में बास सिताबराय मोहल्ला, पंजाबी मार्केट, वैद्यवाड़ा, खासापुरा, रेलवे कॉलोनी के समीप शिव कॉलोनी आदि स्थानों पर गणपति बप्पा विराजमान हुए। विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारी और श्रद्धालुओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। मोहल्ला बास सिताबराय स्थित शिव मंदिर के बाहर श्री गणेश सेवा समिति की ओर से 15वां श्रीगणेश महोत्सव धूमधाम से आरंभ हुआ। ब्रह्मगढ़ परिसर से गाजे बाजे के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में ढोल व डीजे के साथ महिलाओं श्रद्धालुओं ने नाच गाकर झूमते हुए आयोजन स्थल पर संपूर्ण की। समाजसेवी सतीश शर्मा द्वारा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर विनोद कुमार गौड़ ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे। आयोजन समिति के संयोजक उमेश भारद्वाज ने बताया कि 17 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह व शाम पूजा अर्चना और आरती का आयोजन होगा। इस दौरान शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से झांकियां निकाली जाएंगी। इस मौके पर भूपेंद्र भारद्वाज, मुकेश अग्रवाल, दीपक शर्मा, महेश वशिष्ठ, प्रिंस गेरा, जितेंद्र तिवाड़ी, दिनेश वशिष्ठ, ललिता मक्कड़, पूनम भारद्वाज, भावना गौड़, चारुलता, शिल्पा गेरा, गीतांजलि, लक्ष्मी शर्मा, गीतिका खुराना, पूनम पोपली, बाला सोनी, उर्मिला गुप्ता, उमेश पोपली, राजीव गुप्ता, प्रहलाद सोनी, महेश अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, आरएसओ रमेश वशिष्ठ सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें