रेवाड़ी। भाजपा नेता यहां पर सार्वजनिक रूप से बड़े एलईडी स्क्रीन पर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ दिखाने जा रहे थे, लेकिन इस पर निर्माता विवेक अग्निहोत्री तीखी प्रतिक्रिया दिखाई है। इसे चलते इसे रोकना पड़ा। फिल्म दिखाने की पेशकश से नाराज फिल्म निर्माता ने सीएम मनोहर लाल से शिकायत की है।
रेवाड़ी में मॉडल टाउन निवासी एक भाजपा कार्यकर्ता व पंचनद के अध्यक्ष केशव चौधरी ने एलईडी स्क्रीन पर द कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखाने की पेशकश की थी। फिल्म शाम छह बजे दिखाने का एलान किया गया था, लेकिन इसकी जानकारी फिल्म निर्माता विवेक अग्नीहोत्री को मिली तो वह नाराज हो गए। फिल्म निर्माता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ट्वीट करते हुए इस तरह से फिल्म दिखाए जाने पर विरोध दर्ज कराया। इतना ही नहीं निर्माता ने फिल्म दिखाने की पेशकश करने वाले भाजपा कार्यकर्ता एवं पंचनद के अध्यक्ष केशव चौधरी से भी बातचीत की, जिसके बाद कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। भाजपा कार्यकर्ता का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि इस तरह फिल्म नहीं दिखा सकते। संवाद