कोसली। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलजीत यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा प्रदेश का प्रभारी तथा डॉ. भोला सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा ने 23 सितंबर को संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है।
बलजीत यादव ने कहा कि स्मृति ईरानी का संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव हरियाणा भाजपा संगठन के लिए उपयोगी रहेगा। वहीं डॉ. भोला सिंह के सांगठनिक अनुभव से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन और प्रदेश नेतृत्व के साथ समन्वय से संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बलजीत यादव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है। सभी कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित होकर कार्य करते रहेंगे। बलजीत यादव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है। सभी कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित होकर कार्य करते रहेंगे।