फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजरे की खेती कर फायदा उठाएं किसान : डॉ. कृष्ण कुमार

Wed, 15 Jan 2025 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धारण में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से आयोजित हुआ बाजरा उत्सव
विज्ञापन

फोटो: 01संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। गांव धारण में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना के तहत बुधवार को बाजरा उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार रहे।
विधायक ने अपने संबोधन में बताया कि कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसान उनका फायदा उठाएं। पोषण विशेषज्ञ और अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ बाजरा खाने की सलाह देते हैं। यह प्राचीन सुपरफूड है। इसने हाल ही में पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित किया है। बाजरे की अनुकूलता और खेती में आसानी के कारण इसमें रुचि फिर से जागृत हो रही है। पूरे भारत में बाजरे की विभिन्न किस्में मिलती हैं। इनमें मोती बाजरा और ज्वार बाजरा शामिल हैं। बाजरे के स्वास्थ्य लाभ इन सभी किस्मों में पाए जाते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मंडल कृषि अधिकारी डॉ. दीपक यादव ने की। उन्होंने बताया कि बाजरा रेवाड़ी जिले की खरीफ की मुख्य फसल है। इसका विकास लगभग 76,440 हेक्टेयर क्षेत्र में है। बारानी क्षेत्र में कृषि एवं पशुधन में इसका बड़ा महत्व है। उन्होंने किसानों को विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कृषि विज्ञान केंद्र से आए डॉ. बलवीर ने बाजरे के कीड़े जैसे सफेद लट, बालों वाली सुंडी व बीमारियों के नियंत्रण एवं सावधानियों के बारे में बताया। डॉक्टर सत्यजीत ने किसानों को बाजरे की उन्नत खेती व अन्य फसल की खेती से संबंधित जानकारी दी। साथ ही फसल में एकीकृत पोषण प्रबंधन की जानकारी दी और तत्वों की कमी के लक्षणों के बारे में बताया। डॉ. मनोज ने मिट्टी एवं जल की जांच कराने की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर धारण गांव के सरपंच राजेश तंवर, राजगढ़ सरपंच राकेश चौहान, बेरवाल से ब्लॉक समिति मेंबर हरि सिंह, योगेश बी टीएम व 400 से अधिक किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें