फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहर की बदहाल सड़कों पर बारिश से बने गड्ढे

Tue, 14 Jan 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। शहर के सेक्टर 1 में बना गड्ढा। संवाद - फोटो : मुठभेड़ में घायल आरोपी मो. हबीब।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पहले से ही खराब खराब शहर की प्रमुख सड़कों पर बारिश के बाद गड्ढे बन गए हैं। मरम्मत नहीं होने के कारण इन सड़कों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
शहर के सर्कुलर रोड, ब्रास मार्केट, बावल रोड, मिनी बाइपास व मेन बाजार स्थित सड़क जर्जर हो चुकी है। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते आए दिन वाहन इन गड्ढों में फंस जाते हैं। वहीं दोपहिया वाहन चालकों के गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। 27 दिसंबर व शनिवार को हुई बारिश के बाद सड़कों की हालत और भी खराब हो गई है। शहरवासी भाड़ावास गेट से मोती चौक, गोकल बाजार, रेलवे रोड व काठमंडी की नई सड़क की मरम्मत का इंतजार कर रहे हैं। दुकानदारों और शहर के लोगों ने सड़कों की मरम्मत कराने की मांग भी की लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड पर नाईवाली चौक, झज्जर चौक, बावल चौक, लियो चौक, धारूहेड़ा चुंगी व बस स्टैंड के पास गड्ढे बने हैं जहां आए दिन हादसे होते हैं। इसके अलावा बावल रोड, नगर परिषद के बाहर, मिनी बाईपास, ब्रास मार्केट व सेक्टर-1 की सड़कें खराब हैं। यहां तक कि सचिवालय रोड, सेक्टर-3 व 4 में बनी नई सड़कों की रोड़ियां भी उखड़ चुकी हैं।
विज्ञापन


सड़कों पर कीचड़ से फिसलन बढ़ी
शहर की सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण सड़कों पर जगह-जगह कूड़ा कचरा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर गया है। वहीं सड़कों पर कीचड़ से फिसलन बढ़ गई है। इन सड़कों पर बाइक चालकों के फिसल कर गिरने की आशंका बनी रहती है। बाजार में कीचड़ से फिसलन के कारण महिलाओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। बाजार में व्याप्त गड्ढों में वाहन भी फंसते नजर आए। सबसे ज्यादा हालात नाईवाली सब्जी मंडी के हो गए। सब्जी मंडी की सड़क पर जगह-जगह भारी मात्रा में कीचड़ जमा रहा, जिससे पैदल निकलने वाले लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।




-
वर्जन
शहर में अधिकतर सड़कें ठीक हैं। अगर किसी सड़क पर गड्ढे बन गए हैं तो उसकी मरम्मत कराई जाएगी।- पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें