-फोटो 88 : बहादुरगढ़ में साफ बना मौसम और शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में बैठे लोग। संव
बहादुरगढ़। जुलाई का महीना गर्मी, उमस और खराब वायु गुणवत्ता के बीच बीता है। शहरवासियों को पूरे महीने में केवल 12 दिन ही साफ हवा मिल पाई। वीरवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 78 दर्ज किया गया, जिससे बहादुरगढ़ ग्रीन जोन में लौट आया।
जुलाई के अधिकांश दिनों में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक स्तर से नीचे रही। 13 दिन तक वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं पांच दिन हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। लगातार उमस, कम बारिश और धूल के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहा। बुधवार को हवा की रफ्तार और वातावरण में बदलाव से एक्यूआई में सुधार हुआ।
मंगलवार को 55 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसके बाद बुधवार और वीरवार को धूप निकलने से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। जिले में जुलाई में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। पर्याप्त वर्षा न होने से वातावरण के प्रदूषक कण साफ नहीं हो सके।
मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अच्छी बारिश होने पर तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे वायु गुणवत्ता में भी और सुधार होने की उम्मीद है। बारिश से उमस से भी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि कम बारिश के कारण वायु गुणवत्ता में उतार-चढ़ाव बना रहा। उन्होंने लोगों को सुबह-शाम खुले वातावरण में सैर करने की सलाह दी है। प्रदूषण बढ़ने पर संवेदनशील वर्ग के लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
इंसेट
पीएम 2.5 बढ़ने के कारण और समाधान
पीएम 2.5 में बढ़ोतरी की मुख्य वजह सड़कों पर उड़ने वाली धूल है। कंस्ट्रक्शन और बेतरतीब खुदाई से मिट्टी जहां-तहां छोड़ दी जाती है। इससे पीएम 2.5 की समस्या गंभीर होती जा रही है। सिविक एजेंसियों को योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए। निर्माणस्थलों को खुला न रखा जाए। धूल, मिट्टी और निर्माण सामग्री को तुरंत सड़कों से हटा लिया जाए।
इंसेट
एक्यूआई पर एक नजर
तारीख
एक्यूआई
1 जुलाई
197
2 जुलाई
103
3 जुलाई
141
4 जुलाई
180
5 जुलाई
239
6 जुलाई
115
7 जुलाई
185
8 जुलाई
68
9 जुलाई
78
10 जुलाई
66
11 जुलाई
102
12 जुलाई
220
13 जुलाई
233
14 जुलाई
183
15 जुलाई
163
16 जुलाई
202
17 जुलाई
241
18 जुलाई
176
19 जुलाई
172
20 जुलाई
87
21 जुलाई
76
22 जुलाई
115
23 जुलाई
93
24 जुलाई
75
25 जुलाई
69
26 जुलाई
99
27 जुलाई
123
28 जुलाई
73
29 जुलाई
58
30 जुलाई
78