फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा में सार्वजनिक शौचालयों की दशा खराब

Tue, 14 Jan 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 10 रेवाड़ी। भगत सिंह चौक स्थित पब्लिक टॉयलेट की हालत खराब। संवाद - फोटो : ट्राइसाकिल मिलने के बाद खुशी जताते दिव्यांगजन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। औद्योगिक क्षेत्र नगर पालिका की ओर से बनाए गए शौचालयों की दशा खराब है। नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं होने से शौचालय गंदगी के पटे हैं। इसकी वजह से जरूरत होने पर भी लोग इनका इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन

धारूहेड़ा नगर पालिका की ओर से भगत सिंह चौक, सोहना रोड शौचालय, नंदरामपुर बास रोड, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 6 में सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। नियमित सफाई नहीं होने के कारण ये शौचालयों में चारों तरफ गंदगी है। इन शौचालयों का इस्तेमाल करना तो दूर, बदबू केचलते यहां खड़ा रहना भी मुश्किल होता है। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। इसके चलते भिवाड़ी, रेवाड़ी, जयपुर, दिल्ली, अलवर, गुरुग्राम तथा विभिन्न स्थानों से लोग आते और जाते हैं। वहीं, कस्बा का मुख्य केंद्र भगत सिंह चौक है। शाम होते ही यहां पर शराब पीने वाले एकत्रित हो जाते हैं। शराब पीने वाले शौचालय में बोतलें वहीं फेंक जाते हैं। नगर पालिका की ओर से इन शौचालयों की नियमित सफाई कराने की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे लोगों में रोष है। धारूहेडा़ में 2020 में स्वच्छता रैंकिंग 141, 2021 में 123, 2022 में 16, 2023 में स्वच्छता रैंकिंग 186 थी। अगर सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो इस बार भी स्वच्छता रैंकिंग में यह क्षेत्र पिछड़ जाएगा।
विज्ञापन

-
वर्जन
सफाई व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत आती है तो तुरंत समाधान किया जाएगा।- मोहित कुमार, सचिव, नगर पालिका धारूहेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें