कोसली। बाबा मुक्तेश्वरपुरी गोशाला कोसली के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। प्रशासक-कम-रिटर्निंग अधिकारी कर्नल संत पाल (सेवानिवृत्त) की ओर से जारी संशोधित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अब 29 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसी दौरान नामांकन पत्रों की जांच कर वैध नामांकन की सूची भी प्रदर्शित की जाएगी।
जारी सूचना के अनुसार नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद 1 अक्तूबर को चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रदर्शित की जाएगी।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 4 अक्तूबर को सुबह साढ़े 11 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद परिणाम की घोषणा भी उसी दिन की जाएगी।