कोसली। आदर्श गांव मूसेपुर में बाबा भैया उत्सव और वसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह हवन, सरस्वती मां की पूजा, सत्संग भजन का आयोजन किया गया। लजीज खीर का प्रसाद वितरित किया गया। विश्व शांति की प्रार्थना की गई।
मेघराज यादव प्रधान बाबा मीठा वाला मंदिर कमेटी और रमेश कुमार सरपंच ग्राम पंचायत मूसेपुर ने बताया कि बाबा मीठा वाला धाम पर 50वां मेला सोमवती अमावस्या 8 अप्रैल को विक्रम संवत 2080 के बारे में अवगत कराया। मेले के आयोजन के लिए 18 फरवरी को बाबा मीठा वाला मंदिर पर सभी श्रद्धालुओं की बैठक शाम 4:15 बजे आयोजित की जाएगी।
गौरतलब है कि बाबा मीठा वाला के श्रद्धालु जिले के विभिन्न गांवों में गुड़गांव, उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं दिल्ली आदि में निवास करते हैं। अधिकतर रेवाड़ी जिले के गांव में ही निवास हैं। बाबा मीठा वाला के सभी श्रद्धालु समय-समय पर बाबा के धाम पर आते रहते हैं। मूसेपुर गांव में पांच संस्थाएं काम कर रही हैं। सभी पांच संस्थाओं के प्रधान एवं पदाधिकारी वसंत पंचमी उत्सव के समय सेवा दे रहे थे। सूबेदार हरि सिंह प्रधान मूसेपुर अहीर रेजिमेंट समिति, सरपंच रमेश मूसेपुर, मेघराज यादव प्रधान बाबा मीठा वाला मन्दिर सेवा मंदिर कमेटी, रोहतास यादव, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।