फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीहा स्कूल की युवा संसद टीम ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Wed, 14 Feb 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की युवा संसद टीम ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित बीएमजी मॉल, राज इंटरनेशनल स्कूल तथा बाल भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया की अगुवाई में 60 विद्यार्थियों ने भ्रमण किया।
विज्ञापन


भ्रमण के प्रभारी और स्टाफ सचिव यशपाल आर्य ने बताया कि बीएमजी मॉल में जहां समाजसेवी रिपुसूदन गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने रेवाड़ी मॉल में भ्रमण किया। वहीं जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रभारी अनिल मोरवाल ने बालभवन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। बाल भवन का भ्रमण करवाया। उधर एक स्कूल में निदेशक हेमंत सैनी व उप प्राचार्या निधि सैनी ने युवा सांसद टीम को सम्मानित किया। कोरियोग्राफर नवीन भारद्वाज ने पांच मिनट में सभी 60 बच्चों को नृत्य की एकरूपता समझाकर मनमोह लिया।
इस शैक्षणिक यात्रा के संयोजन में एबीआरसी अनुराधा चौहान, कला अध्यापिका लक्ष्मी यादव, युवा कवि योगेश हरियाणवी, दीपक शुक्ला, अरुण यादव आदि ने प्रेरक भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें