फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी बनेंगे गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
नागरिक हस्पताल रेवाड़ी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग ने अब जिले के सभी 120 से अधिक उप स्वास्थ्य केंद्रों पर गोल्डन कार्ड बनवाने की योजना शुरू की गई है। यहां पर लाभार्थी 20 रुपये देकर कार्ड बनवा सकता है। बता दें कि कार्ड बनने के बाद कोई भी लाभार्थी पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार करवा सकता है।
विज्ञापन

इन अस्पतालों में करा सकेंगे इलाज
योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में बच्चों के लिए अंबेडकर चौक स्थित सावित्री देवी अस्पताल, नागरिक अस्पताल के सामने स्थित सिग्नस अस्पताल, धारुहेड़ा चुंगी स्थित विराट यादव, पायलट चौक स्थित पुष्पांजलि अस्पताल, आजाद चौक के पास आरबी यादव अस्पताल, बड़ा तालाब स्थित ललिता मेमोरियल, नाई वाली चौक के पास स्थित कैप्टन नंदलाल, एसपी यादव, सिंगला, रिती आई केयर, दीप अस्पताल व धीर आई केयर शामिल हैं।
कार्ड बनवाने के लिए आगे आएं लाभार्थी: डॉ. तंवर
आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. टीसी तंवर ने कहा कि उम्मीद के मुताबिक लोग गोल्डन कार्ड बनवाने में रुचि कम दिखा रहे हैं। प्रशासन की ओर से जिला के सभी उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्ड बनवाने के लिए मिशन मोड पर काम शुरू किया गया है। इसके अलावा योजना से जुड़े निजी 15 अस्पतालों व नागरिक अस्पताल में निशुल्क गोल्डन कार्ड बनवाए जा सकते हैं। आयुष्मान के तहत लोग स्टेट तक डलवा रहे हैं, ऐसे में ये योजना वरदान से कम नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें