फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी में 1.50 लाख नए पात्रों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

Thu, 30 Jul 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में विशेष आयुष्मान कार्ड जनरेशन अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 4.53 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। करीब 1.50 लाख अतिरिक्त पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

जिला आयुष्मान भारत नोडल अधिकारी डॉ. विद्या सागर ने बताया कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लाभार्थियों की पहचान कर रही हैं। पात्र व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन कर उनका आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जा रही है।
सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि जिले के सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों, आशा, एएनएम, सीएचओ, एमपीएचडब्ल्यू और अन्य फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक पात्र लाभार्थी का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर पात्र लाभार्थियों को नजदीकी सीएससी तक पहुंचाकर भी कार्ड बनवाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने पात्र नागरिकों से अभियान का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा है कि आयुष्मान कार्ड बनने के बाद जरूरत पड़ने पर सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रति परिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।

वर्जन:
सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को प्रत्येक पात्र लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। पात्र नागरिक अपना नाम सूची में जांचकर जल्द निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर लाभ मिल सके।-डॉ. नरेंद्र दहिया, सिविल सर्जन, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें