रेलवे कॉलोनी की रामलीला में राजतिलक का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। रेलवे कॉलोनी में श्रीराम मंदिर रेलवे ड्रॉमेटिक क्लब की ओर से रावण वध और प्रभु श्रीराम के राजतिलक का मंचन किया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम का राजतिलक देखकर अयोध्यावासी हर्षित हो गए। इस मौके पर श्रीराम के जयघोष से पुरा वातावरण गुंजायमान रहा। रामलीला का उद्घाटन टोकस फूड एवं वेजिटेबल्स की ओर से ताराचंद ने किया।
मंचन के दौरान रावण युद्ध भूमि में पहुंचता है और श्रीराम से युद्ध करता है। विभीषण के बताने पर प्रभु श्रीराम रावण के नाभि में रखे अमृत कुंड में बाण चलाते हैं। इसके बाद रावण की मौत हो जाती है। अयोध्या में इनका स्वागत होता है और प्रभुराम का राजतिलक होता है।
रामलीला मंचन के दौरान डॉ. अंकुर ने राम, सौरभ ने लक्ष्मण, सागर ने सीता, निखिल रोहिल्ला ने सुग्रीव/शत्रुघ्न, नीटू गुप्ता ने जामवंत, उमेश शर्मा ने हनुमान, महेश कौशिक ने अंगद और भरत, राजेश शर्मा ने विभीषण और गुरु वशिष्ठ, मुकेश भारद्वाज ने रावण और रोहित ने रावण के मंत्री की भूमिका निभाई। अंत में स्व. के. एल. वर्मा सम्मान कलाकार लक्ष्य को जबकि स्व. आशा गौतम अवॉर्ड जितेश को दिया गया। क्लब के लिए सर्वाधिक दान जुटाने के लिए मुकेश भारद्वाज को प्रथम, राजेश यादव और महेंद्र शर्मा को द्वितीय जबकि राजकुमार और बिल्लू को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इनके अलावा रामलीला में अपनी कला दिखाने वाले सभी कलाकारों को प्रभुराम के जीवन से जुड़े इस धार्मिक आयोजन में अपना सहयोग देने के लिए सम्मानित किया गया और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रभु राम से सभी के जीवन को सुखमय बनाने की प्रार्थना की गई।