बावल से पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल।
- फोटो : Rewari
राजगढ़। बावल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल ने कांग्रेस छोड़ दी है। वे 2009 में इनेलो के टिकट पर बावल सीट से विधानसभा चुनाव में उतरे और विधायक बने। बाद में उन्होंने 2016 में इनेलो को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के भतीजे राव अर्जुन सिंह के साथ वे बीते कुछ वर्षों में कांग्रेस में रहे। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को पार्टी की सदस्यता छोड़ने का पत्र भेजा है। उन्होंने फोन पर बताया कि ने घरेलू हालात और पार्टी में समुचित मान - सम्मान नहीं मिलने की वजह से पार्टी छोड़ रहे हैं। फिलहाल उनका किसी अन्य पार्टी में शामिल होने का कोई विचार नहीं है। संवाद