फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Astha Train: रामलला के दर्शन के लिए 350 यात्री अयोध्या रवाना, रेवाड़ी जंक्शन पर लगे जय श्रीराम के नारे

Mon, 29 Jan 2024 11:05 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

अयोध्या के लिए चलाई आस्था एक्सप्रेस को लेकर लोगों में बहुत खुशी है। रेवाड़ी से भी राम लला के दर्शन के लिए यात्री रवाना हुए। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर आई श्रद्धालु काफी उत्साहित हो गए। पूरा स्टेशन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
रामलला के दर्शन करने वाले यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगत की कोठी-अयोध्या (आस्था) एक्सप्रेस ट्रेन से रेवाड़ी से करीब 350 यात्री राम लला के दर्शन के लिए रवाना हुई। ट्रेन रात करीब 12:15 पर रेवाड़ी जंक्शन पहुंची थी। 5 मिनट बाद ट्रेन रेवाड़ी से चली। वापसी में यही ट्रेन 1 फरवरी को वापस रेवाड़ी पहुंचेगी। स्टेशन पर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी ने जय श्री राम के नारे लगाए। यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए रात 10 बजे ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। इस दौरान लोगों की भी काफी भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन


रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई थी। जिससे लोग भी काफी खुश नजर आए। रेलवे द्वारा बैठने के लिए अलग से प्रबंध किया गया था ताकि श्रद्धालुओं को रात के समय ठंड ना लगे। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर आई श्रद्धालु काफी उत्साहित हो गए। पूरा स्टेशन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। लोगों का कहना है कि यह उनके जीवन का ऐतिहासिक पल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें