फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: साइकिल यात्रा निकालकर नशे के दुष्परिणाम के बारे में कराया अवगत

विज्ञापन
शहर में साइकिल यात्रा निकालते यूनिट के इंचार्ज उप निरीक्षक बलवंत सिंह व अन्य। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की यूनिट रेवाड़ी की तरफ से साइकिल यात्रा पुलिस लाइन से अभय सिंह चौक, धारूहेड़ा चुंगी, सर्कुलर रोड तक निकाली गई। यूनिट के इंचार्ज उप निरीक्षक बलवंत सिंह द्वारा साईकिल यात्रा निकालकर नशे के दुष्परिणाम के बारे में अवगत करवाया गया। जागरूक अभियान के दौरान आमजन को हरियाणा एनसीबी की अनूठी पहल नशा मुक्त जीवन नायाब जीवन बेकैट चैलेंज के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

पहल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह हम अपने घर से गंदा पानी बाहर फेंकते है उसी तरह हमें नशे को अपने समाज से बाहर फेंकना है। साथ ही अपने आस पास सभी को इसके बारे में जागरूक करना है। अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो हरियाणा एनसीबी के टोल फ्री नंबर 9050891508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। इस कार्यक्रम में टीम के साथी सुरेश कुमार, अनिल कुमार और दीपक भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें