फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मस्तापुर और टहना दीपालपुर में नशे के खिलाफ किया जागरूक

Thu, 17 Sep 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने वीरवार को गांव मस्तापुर और टहना दीपालपुर में नशे के खिलाफ डोर-टू-डोर अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन

टीम से एएसआई जितेंद्र ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। ग्रामीणों से अपील की गई कि गांव या आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि साइबर ठग फोन कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से ओटीपी, पासवर्ड सहित निजी जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। किसी अनजान व्यक्ति के साथ ऐसी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। आपात स्थिति या किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वाहन की जानकारी डायल 112 पर देने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें