संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 20 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक से पूर्व हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी देने का सशक्त माध्यम है।
इससे न केवल राजनीतिक सशक्तिकरण बढ़ेगा बल्कि समावेशी और संतुलित विकास को भी गति मिलेगी। बैठक में महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।