फोटो संख्या:80- राजकीय महिला महाविद्यालय में एड्स के प्रति जागरूक कार्यक्रम में हिस्सा लेते छात
- फोटो : बाबा जनवारीनाथ धाम में मंगल आरती करते श्रद्धालु।
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस के अवसर पर एक व्यापक एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि एड्स के प्रति जागरूकता ही इसका सबसे प्रभावी बचाव है।
उन्होंने छात्राओं को वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित जानकारी प्राप्त करने, सामाजिक मिथकों को दूर करने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और उपचार से संक्रमित व्यक्ति भी स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन जी सकता है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को एचआईवी संक्रमण के कारण, लक्षण, रोकथाम के उपाय, उपचार की उपलब्धता तथा इससे जुड़े भ्रांतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
महाविद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक रूप से एकत्र होकर मानव शृंखला के रूप में रेड रिबन का आकार बनाया जो एड्स के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. कविता रानी, डॉ. सुमन, डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. वीरेंद्र, डॉ प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।