फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल डीसी को मिलेगा बेस्ट निर्वाचन अधिकारी का अवार्ड

विज्ञापन
यशेंद्र सिंह, उपायुक्त - फोटो : Rewari
विज्ञापन
विधान सभा चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशेंद्र सिंह व एसडीएम रविंद्र यादव को बतौर रिटर्निंग अधिकारी को बेस्ट स्टेट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिस अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। पंचकूला में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर 25 जनवरी को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य इनको सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के दौरान इस बार निर्वाचन आयोग ने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को पत्र भेजकर मतदान के लिए प्रेरित किया था। मॉडल बूथ व आल वूमेन मैनेज्ड बूथ स्थापित किए गए । यह नया प्रयोग सफल रहा और बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया। स्वीप कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया व सूचना प्रौद्योगिकी का मतदाता जागरूकता अभियान में बेहतरीन तरीके से उपयोग करने , मतदान केंद्र व्यवस्था, सुचारु संचार व्यवस्था, सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए स्टेट बेस्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें