फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एटीएम का शटर तोड़ने का प्रयास, अलार्म बजा तो 2 चोर पकड़े गए

Wed, 04 Jun 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव जौनावास में मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे दिल्ली रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से नकदी चोरी होने से बच गई। दो लोगों ने देर रात एटीएम बूथ का शटर तोड़ने का प्रयास किया मगर मुंबई स्थित बैंक के हेड ऑफिस में अलर्ट अलार्म बजने से चोर वारदात को अंजाम देने में विफल हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद वहां की टीम ने तुरंत डायल-112 के जरिये पुलिस और बैंक के गार्ड को सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। बैंक मैनेजर प्रवीण मेहता ने बताया कि रात को मुंबई से अलर्ट मैसेज मिलने के बाद गार्ड और पुलिस को जानकारी दे गई थी। बैंक में 18 लाख रुपये का कैश था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें