फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से मारपीट व अपहरण का प्रयास, गवाह पर भी हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव जैनाबाद में एक युवक ने अपने ही गांव में रहने वाले दुकानदार के साथ मारपीट की। साथ ही उसके अपहरण का प्रयास किया। मामला 18 जुलाई है। मामले में गवाह के साथ भी आरोपी युवक ने वीरवार की सुबह मारपीट की और गवाही नहीं देने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव जैनाबाद के रहने वाले शेर सिंह ने गांव के ही युवक जितेंद्र पर 18 जुलाई की शाम मारपीट करने व अपहरण के प्रयास करने का आरोप लगाते हुए खोल थाना में बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में गांव जैनाबाद के रहने वाले मैनपाल गवाह है। मैनपाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हैं। वीरवार की सुबह वह गांव के ही एक व्यक्ति प्रेमपाल के साथ सैर पर गए थे। रास्ते में मोटरसाइकिल पर आए जितेंद्र ने रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने उसे उठाकर खेत में फेंक दिया। प्रेमपाल ने उनका बीच-बचाव किया। आरोपी युवक ने शेर सिंह के साथ मारपीट करने के मामले में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले आरोपी ने उनके घर पहुंच कर उनकी पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दी। मैनपाल के अनुसार आरोपी जितेंद्र की पत्नी हरियाणा पुलिस में हैं। आरोपी के खिलाफ डहीना चौकी में पहले भी शिकायत दी गई, लेकिन उनकी पत्नी के पुलिस में होने के प्रभाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। खोल थाना पुलिस ने मैनपाल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें