फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों से भरा एटीएम उखाड़ा

Mon, 22 Sep 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के बुहाना के पास स्थित गांव कुहाड़वास से शनिवार की रात तीन बदमाश एक एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए। एटीएम में करीब 33 लाख रुपये थे। बदमाश मशीन को पिकअप डालकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को 3 घंटे के बाद मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने को तीन टीमें गठित की हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल ली गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को काबू कर लूटी गई रकम बरामद कर ली जाएगी। पुलिस का मानना है कि बदमाश हरियाणा में जा सकते हैं।

एटीएम मशीन में लगी सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि कुहाड़वास स्थित स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर के एटीएम के बाहर तीन युवक पिकअप में पहुंचे। तीनों ने लोहे के एक मजबूत तार को एटीएम मशीन से बांध दिया। उसके बाद तीनों ने पिकअप को आगे चलाकर एटीएम मशीन को उखाड़ दिया।
विज्ञापन


उसके बाद तीनों ने उसे पिकअप में डाला तथा वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी मदन दान व एसएचओ महेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। डीएसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

8 मिनट में दिया वारदात को अंजाम
बदमाशों ने एटीएम उखाड़ने की घटना को केवल 8 मिनट में ही अंजाम दिया है। बदमाश रात 2 बजकर 38 मिनट पर पहुंचे थे तथा 2 बजकर 46 मिनट पर वहां से भाग गए।

जांच के लिए हरियाणा भेजी टीम
पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए तीन टीम गठित की हैं। तीनों टीमों को फिलहाल जांच के लिए हरियाणा में भेजा गया है। इसका कारण यह है कि जिस जगह वारदात हुई, उससे हरियाणा बॉर्डर मात्र 6 किलोमीटर दूर ही है। पुलिस मान रही है कि बदमाश हरियाणा में भी जा सकेते हैं।

खंगाली जा रही मोबाइल डिटेल
पुलिस ने मोबाइल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। घटना के समय वहां पर कितने मोबाइल मौजूद थे। एटीएम के पास जिन मोबाइलों की लोकेशन आएगी, उन सभी की जांच की जाएगी। जो भी लोग संदिग्ध पाए जाएंगे, उनसे पूछताछ की जाएगी, जांच की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें