फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 54 हजार की नकदी साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा के एक एटीएम बूथ पर शातिर बदमाशों ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 54 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी निवासी ताराचंद ने धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह धारूहेड़ा में यश बैंक के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने के लिए गया था। इसी दौरान शातिर बदमाशों ने उसे बातों में लगाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया तथा चंद मिनट बाद ही बदमाशों ने उसके खाते से 54 हजार 355 रुपये की नकदी साफ कर दी। नकदी साफ होने का मैसेज आते ही उसने तुरंत बैंक से संपर्क किया। उसके बाद उसे धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें