फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली में एथलेटिक्स प्रतियोगिता 15 से

Thu, 12 Nov 2026 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। युवा क्लब कोसली की ओर से 15 नवंबर को राजीव गांधी स्टेडियम में 7वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आयोजन की शुरुआत महंत शिवपुरी महाराज दीप प्रज्वलित कर करेंगे, जबकि गौ रक्षा दल ब्लॉक नाहड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगा।
विज्ञापन

क्लब के अनुसार प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और ओपन वर्ग के मुकाबले होंगे। इसमें 100 से 1600 मीटर दौड़, रिले रेस, लॉन्ग जंप और रस्साकशी सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। महिलाओं के लिए मटका दौड़ भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को 2100, 1100 और 700 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। हालांकि रस्साकशी प्रतियोगिता में केवल प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ही पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण सुबह 8 से 9 बजे तक किया जाएगा। आयु वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में स्पाइक्स जूते पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। क्लब की ओर से खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें