फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राव तुलाराम स्टेडियम में रात में भी अभ्यास कर सकेंगे खिलाड़ी

Fri, 26 Jun 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राव तुलाराम स्टेडियम
विज्ञापन
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में बन रहे सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक पर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इस परियोजना पर करीब 50.52 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लाइट लगने से खिलाड़ी रात में भी अभ्यास कर सकेंगे ।
विज्ञापन

स्टेडियम में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण शाम ढलते ही खिलाड़ियों को अभ्यास में परेशानी होती है। राव तुलाराम स्टेडियम जिले का प्रमुख खेल परिसर है, जहां एथलेटिक्स सहित कई खेलों का नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। लंबे समय से खिलाड़ी यहां आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक और बेहतर प्रकाश व्यवस्था की मांग कर रहे थे।
ट्रैक के लिए भूमि समतल की जा चुकी है और इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इस ट्रैक में 8 लेन होंगी, जिन पर लॉन्ग जंप, हाई जंप, गोला फेंक और भाला फेंक जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी। साथ ही पुरुषों की 24 और महिलाओं की 23 एथलेटिक्स स्पर्धाएं भी कराई जा सकेंगी। सिंथेटिक ट्रैक की विशेषता यह है कि खिलाड़ी हल्की बारिश के दौरान भी सुरक्षित अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मनोज ने बताया कि हाई मास्ट लाइट लगने से खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। इससे अभ्यास का समय बढ़ेगा और स्टेडियम में जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें