फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सफाई निरीक्षक से मारपीट, कचरा डंपिंग विवाद ने पकड़ा तूल

Fri, 26 Jun 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सफाई निरीक्षक का कालर पकड़ता युवक। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। स्थानीय नगर परिषद में शुक्रवार की दोपहर कचरा डंपिंग को लेकर हुए विवाद में सफाई निरीक्षक दिनेश मीणा के साथ मारपीट की गई। विवाद का वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक युवक सफाई निरीक्षक को थप्पड़ मारते नजर आ रहा है।
विज्ञापन

ऑटो टिपर चालक रामपुर मुंडाणा स्थित एक्सचेंज डंपिंग यार्ड में कचरा डालने गया था। उसका आरोप है कि ग्रामीणों ने उन्हें कचरा डालने से रोक दिया और धमकाकर वापस भेज दिया। जब वह शिकायत लेकर नगर परिषद पहुंचा तो आरोप है कि अधिकारियों ने समस्या दूर करने की जगह उसे काम से निकालने की चेतावनी दी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
विवाद के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश मीणा ने नगर परिषद का मुख्य गेट बंद कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई। घटना के बाद नाराज ऑटो टिपर चालकों ने दो वाहनों का कचरा नगर परिषद के मुख्य गेट के सामने खाली कर दिया और अन्य वाहनों को भी वहीं खड़ा कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक दिनेश मीणा ने आरोप लगाया कि कुछ चालक लापरवाही से काम कर रहे थे और उन्हें समझाने पर स्थानीय देवेंद्र विधूड़ी के नेतृत्व में आए लोगों ने उन पर हमला कर दिया। वहीं, ऑटो टिपर चालकों का कहना है कि वे केवल अपनी समस्या का समधान चाहते थे।
सूचना मिलने पर भिवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने घटना का संज्ञान लेते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें