संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिक्षा विभाग के संयुक्त के तत्वावधान में गुरुग्राम सेक्टर 89 स्थित एक निजी स्कूल में मंडल स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसियाकी पांचौर सांपली की टीम ने प्रतिनिधित्व करते हुए कानूनी प्रकोष्ठ प्रभारी हरपाल सिंह इतिहास प्रवक्ता के मार्गदर्शन में प्रश्नोत्तरी टीम में शामिल बारहवीं की महक और नेहा 11वीं से कविता ने भाग लिया। इसमें आरटीई, आरटीआई, कन्याभ्रूण हत्या, पॉक्सो आदि पर आधारित प्रतियोगिता के स्क्रीनिंग टेस्ट, मुख्य राउंड, रैपिड फायर राउंड और बजर राउंड के बाद रावमा विद्यालय, आसियाकी पांचौर सांपली की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।