फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां युद्ध स्तर

Wed, 14 Feb 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के गांव माजरा-भालखी में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) के शिलान्यास की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को एम्स का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रधानमंत्री के साथ मंच सांझा करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ रेवाड़ी, नारनौल, नूंह और गुरुग्राम जिलों के सेवा योजनाओं के लाभार्थी पहुंचेंगे। जिला प्रशासन कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों की सुविधा के इंतजाम कर रहा है। रेवाड़ी, बावल और नारनौल-महेंद्रगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। हरियाणा प्रदेश के 9.5 साल की विकास गाथा से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें उन परियोजनाओं का माॅडल और विवरण होगा जिनका प्रधानमंत्री उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्य स्थल पर आने के लिए नई सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

बाक्स:
18 जिलों में दिखाया जाएगा कार्यक्रम
गांव माजरा भालखी में होने वाले कार्यक्रम को 18 जिलों में एलईडी टीवी के माध्यम से देखा जाएगा। सभी जिलों के उपायुक्त को इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें