फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अश्विनी आईएएस और विकास बनना चाहते हैं इंजीनियर

Wed, 14 May 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 86% अंक पाने वाले बिठावाना स्थित सरकारी स्कूल के छात्र अश्विनी आईएएस बनना चाहते हैं। वहीं, 87% अंक हासिल करने वाले विकास ने इंजीनियर बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
बिठावाना स्कूल के छात्र अश्विनी का स्कूल में स्वागत किया गया। अश्वनी ने बताया कि उनका सपना यूपीएससी पास कर आईएएस बनने का है। इसके लिए वह मेहनत कर रहे हैं। परिवार ने हमेशा आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी है। इसी वजह से उन्होंने बेहतर अंक हासिल किए हैं। अश्विनी ने यह भी बताया कि स्कूल के प्राचार्य ने हमेशा प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं बिठवाना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र विकास ने हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा में 87% अंक हासिल किया है। उनके पिता किसान हैंं। विकास को स्कूल में सम्मानित किया है। विकास ने कहा कि परिवार के प्रोत्साहन से उन्होंने सफलता पाई है। वह इंजीनियर बनकर माता पिता का नाम रोशन करेंगे । उन्होंने बताया कि प्राचार्य ने उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें