फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ठंड बढ़ी तो गर्म हुआ मफलर व टोपी बाजार, बिक्री में आई रफ्तार

विज्ञापन
दुकान पर रखा टोपी व मफलर। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में मौसम बदलने की वजह से सुबह-शाम के समय ठंडक महसूस की जा रही है। ठंड बढ़ते ही शहर के बाजारों में ऊनी वस्त्रों की मांग बढ़ गई है। खासतौर पर मफलर, टोपी, दस्ताने और स्वेटर की बिक्री में तेजी आई है।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार इस बार सर्दी समय से पहले दस्तक दे रही है जिससे गर्म कपड़ों का बाजार गुलजार हो गया है। पिछले सप्ताह तक ऊनी वस्त्रों की बिक्री धीमी थी लेकिन तापमान में गिरावट आने के साथ ही अब रौनक लौट आई है। शहर के बाजारों में अब ऊनी कपड़े, बच्चों की टोपी, कान की ढकने वाली पट्टियां और रंग-बिरंगे मोफलर सजे दिखाई देने लगे हैं।
वहीं महिलाओं के लिए बाजार में नए डिजाइन और ट्रेंडी मफलर उपलब्ध हैं। फैशन के अनुसार स्टाइलिश टोपी और कैप युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं अलग-अलग रंगों और पैटर्न वाले मफलर पसंद कर रहे हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली टोपियों की बिक्री भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

टोपी-मफलर की मांग में उछाल
दुकानदार रमेश सैनी, सोहन, लक्की यादव ने बताया कि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे-वैसे ग्राहकों की संख्या भी बढ़ रही है। पहले लोग हल्के ऊनी कपड़ों तक सीमित थे लेकिन अब गर्म स्वेटर, जैकेट, मफलर और टोपी की मांग बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि इस साल ऊन के दामों में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है जिसके कारण ऊनी कपड़ों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। बावजूद इसके लोग खरीदारी करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। सुबह और रात में बढ़ती ठंड ने लोगों को टोपी और दस्ताने खरीदने के लिए मजबूर कर दिया है। अगर ठंड इसी तरह बनी रही तो अगले हफ्ते तक बिक्री और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन



यह हैं गर्म कपड़ों के दाम
वस्तु का नामप्रकारदाम

मफलरसाधारण ऊन 120 से 180 रुपये

मफलर-ऊनी डिजाइनर 250 से 300 रुपये

टोपी -साधारण50 से 150 रुपये

टोपी-डबल लेयर वार्म150 से 250 रुपये

दस्ताने-फुल फिंगर100 से 140 रुपये

दस्तानेऊनी वार्म-150 से 180 रुपये

ऊनी कैप-साधारण ऊन 150 से 200 रुपये

बच्चों के कार्टून डिजाइन कैप120 से 220 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें