फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मोबाइल गुम होते ही सिम ब्लॉक कराएं, बैंकिंग और यूपीआई सेवाएं करें सुरक्षित

Thu, 19 Nov 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर लापरवाही भारी पड़ सकती है। फोन में मौजूद बैंकिंग, यूपीआई, सोशल मीडिया और निजी जानकारियों का साइबर अपराधी दुरुपयोग कर सकते हैं। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने आमजन के लिए साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

बताया कि मोबाइल गुम होने पर सबसे पहले संबंधित टेलीकॉम कंपनी से संपर्क कर सिम कार्ड ब्लॉक करवाएं। इसके बाद बैंक और यूपीआई सेवा प्रदाता को सूचित कर वित्तीय सेवाओं को सुरक्षित करें। ईमेल, सोशल मीडिया सहित अन्य महत्वपूर्ण खातों के पासवर्ड भी तुरंत बदल दें।
उन्होंने कहा कि एंड्रॉयड फोन में फाइंड माय डिवाइस और आईफोन में फाइंड माय आईफोन सुविधा से फोन को लॉक किया जा सकता है। नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाने के साथ संचार साथी पोर्टल के माध्यम से मोबाइल ब्लॉक करवाने की प्रक्रिया भी अपनाएं।
विज्ञापन

एसपी ने नागरिकों को मजबूत स्क्रीन लॉक लगाने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और ओटीपी व बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी से साझा नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल चोरी होने के बाद साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें