फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आर्यन ने राष्ट्रीय स्कूल खेल स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

Tue, 30 Dec 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जीत के बाद मेडल दिखाते आर्यन यादव। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बास बिटोड़ी निवासी अंतरराष्ट्रीय तलवारबाज आर्यन यादव ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर एपी व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है। यह मुकाबला 29 दिसंबर को खेला गया था।
विज्ञापन

आर्यन यादव की इस उपलब्धि के साथ उनका चयन वर्ल्ड स्कूल गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम तथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए भी किया गया है। यह चयन उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
आर्यन यादव भारत के प्रसिद्ध फेंसिंग कोच राजपाल यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इससे पूर्व भी वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2025 में एशियन कप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया था।
विज्ञापन

अपनी इस सफलता का श्रेय आर्यन यादव ने अपने कोच राजपाल यादव, पिता अविश कुमार एवं मां पूनम को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार और कोच के निरंतर सहयोग से ही यह मुकाम हासिल हो सका है। आर्यन की इस उपलब्धि से ग्राम बास बिटोड़ी सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें