फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सविता हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरुण ने निगला जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सविता हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरुण ने जहर निगल लिया। जहर निगलने की सूचना पर अरुण को रोहतक के पीजीआई में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद अरुण की हालत स्थिर बताई है। अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या सच में अरुण ने जहर निगला था या केवल अफवाह उड़ाई थी। राजस्थान के झुंझुनू जिले की रहने वाली सविता की अरुण ने 2 फरवरी को गला दबाकर हत्या कर दी थी। सविता की लाश अगले दिन 3 फरवरी को रेवाड़ी के गांव बिहारीपुर के जंगलों में मिली थी। हत्या के बाद से ही आरोपी अरुण फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ रामपुरा थाना में मर्डर का केस दर्ज किया गया था। अरुण पुलिस से बचने के लिए भागता रहा। आरोपी ने सविता का मोबाइल भी गायब कर दिया था और खुद का फोन वह घर ही रखकर फरार हुआ था। जिससे अरुण को पकड़ना पुलिस के लिए भी मुश्किल हो गया था। पुलिस टीमों ने अरुण के चरखी-दादरी स्थित घर पर भी दबिश देकर परिजनों से पूछताछ की थी। बुधवार को अरुण ने चरखी-दादरी में ही किसी जगह पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी झज्जर जिले से बरामद हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है
विज्ञापन


ये है पूरा मामला

सविता और अरुण एक ही कंपनी में काम करते थे। अरुण ने सविता से 1 लाख रुपये उधार लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी अरुण ने ये पैसे उसे नहीं लौटाए। 2 फरवरी को पैसे देने के बहाने सविता को पहले रेलवे स्टेशन और फिर गोपाल देव चौक बुलाया। आरोपी अरुण ने सविता की स्कूटी गोपाल देव चौक स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी करा दी। इसके बाद सविता को अपनी कार में बैठाकर बहन के घर से पैसे दिलाने की बात कहकर ले गया। रास्ते में आरोपी अरुण ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें