फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आज से होगी सरसों की आवक तेज

Mon, 24 Mar 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 33शहर की अनाज मंडी में सरसों की फसल सुखाते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नई अनाजमंडी में सोमवार को सरसों की आवक काफी अधिक होने की संभावना है। अब अधिकतर किसानों ने सरसों की कटाई कर ली है। शनिवार को अनाजमंडी में 250 किसानों के गेटपास काटे गए थे।
विज्ञापन

इन किसानों ने हैफेड ने 4700 क्विंटल सरसों की खरीद की थी। हैफेड की ओर से अभी तक पांच दिनों में 488 किसानों से 9004 क्विंटल सरसों की एमएसपी पर खरीद की जा चुकी है। हैफेड की ओर से 8 प्रतिशत तक नमी की सरसों की खरीद की जा रही है। इसके अलावा किसान आढ़तियों के माध्यम से सरसों ओपन में भी बेच रहे है। ओपन में सरसों का भाव 5400 से 6000 प्रति क्विंटल चल रहा है। हैफेड मैनेजर मनोज यादव ने बताया कि सोमवार से आवक में तेजी आएंगी। किसान सरसों को सुखाकर लाने लगे है, जिससे आवक बढ़ रही है। रेवाड़ी में हैफेड तथा बावल, कोसली व कंवाली में हरियाणा स्टेट वेयरहाउस की ओर से सरसों की खरीद की जा रही है। बावल व कोसली में शनिवार को भी सरसों की खरीद नहीं हो पाई है। जिले में सीजन में करीब 75000 हेक्टेयर में सरसों व 33000 हेक्टेयर में गेहूं की बुआई की गई थी। एमएसपी पर सरसों बेचने के लिए किसानों का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें