रेवाड़ी। रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव समय बढ़ाए जाने के कारण जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार मलानी एक्सप्रेस के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक बदलाव किया गया है।
जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार मालानी एक्सप्रेस 23 अगस्त से जम्मूतवी से निर्धारित समय पर रवाना होगी।
इसके बाद शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ, पठानकोट कैंट, मुकेरियां और दसूआ स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव रहेगा।
परिवर्तित समय के अनुसार शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ स्टेशन पर ट्रेन रात 11 बजकर 28 मिनट पर पहुंचेगी और 11 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी। पठानकोट कैंट स्टेशन पर ट्रेन रात 12 बजकर 2 मिनट पर पहुंचेगी और 12 बजकर 7 मिनट पर रवाना होगी।
मुकेरियां स्टेशन पर ट्रेन रात 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी और 12 बजकर 42 मिनट पर रवाना होगी। वहीं दसूआ स्टेशन पर ट्रेन रात 12 बजकर 57 मिनट पर पहुंचेगी और 12 बजकर 59 मिनट पर रवाना होगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले संशोधित समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।