फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में सेना भर्ती आज से शुरु, पहले दो दिन भिवानी के युवाओं को मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित सेना की खुली भर्ती आज रात से शुरु हो गई है। 27 जुलाई तक चलने वाली भर्ती के पहले दो दिन 20 व 21 जुलाई को भिवानी के युवाओं को फिजिकल व अन्य प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। 22 व 23 को महेंद्रगढ़, 24 व 25 को चरखी-दादरी तथा 25 व 26 को रेवाड़ी के युवाओं की भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए 60 दिन में रेवाड़ी, भिवानी, दादरी व महेंद्रगढ़ जिलों के 30 हजार युवाओं के आवदेन सही पाए जाने पर एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। इनमें से करीब 5 हजार युवाओं को सेना में भर्ती होकर देश सेवा का मौका देने का लक्ष्य सेना के भर्ती विभाग की ओर से रखा गया है। इसकी जानकारी शुक्रवार शाम राव तुलाराम स्टेडियम में चरखी-दादरी सेना भर्ती निदेशक कर्नल सजू सीबी सूर्यवंशी ने दी।
विज्ञापन

5 हजार भर्ती करने का लक्ष्य: निदेशक
सेना भर्ती निदेशक कर्नल सजू सीबी सूर्यवंशी ने कहा कि इस भर्ती के दौरान करीब साढ़े चार- पांच हजार युवाओं को भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया है। बारिश से भर्ती प्रक्रिया बाधित होने पर उस दिन के उम्मीदवारों का भर्ती के अंतिम दिनों में फिजिकल लिया जाएगा। इसके लिए अलग से तीन दिन निर्धारित किए गए हैं। शुक्रवार रात 11 बजे से शुरू होने वाली भर्ती में पहले दो दिन भिवानी के युवा शामिल होंगे।
कैफे संचालकों की लापरवाही से वंचित युवा न हो हताश
कर्नल सजू सीबी सूर्यवंशी ने कहा कि कैफे संचालकों की लापरवाही के चलते भर्ती से वंचित रहे युवाओं के प्रति हमारी सहानुभूति है। युवाओं को भर्ती करवाने वाले दलालों के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। कुछ युवा योग्य होते हुए भी कैफे संचालकों की लापरवाही के चलते भर्ती से वंचित रहे हैं। ऐसे युवा निराश होने की बजाय अगली भर्ती के लिए अपने प्रयास जारी रखें।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन व बस स्टैंड से चलेंगी विशेष बस
कर्नल सजू सीबी सूर्यवंशी ने कहा कि युवाओं को सामान्य, रेलवे व पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर यातायात सहित सभी सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों के गृह जिले के बस स्टैंड तक भर्ती के दौरान स्पेशल बसें चलाने की व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से राव तुलाराम स्टेडियम तक स्पेशल बसें चलाई जाएगी। रेलवे की तरफ से भी सहयोग का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें