फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक्यूआई 378 पहुंचा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Mon, 19 Jan 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अनाज मंडी में छाया प्रदूषण। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। वायु प्रदूषण का स्तर सोमवार को गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। अधिकतम एक्यूआई 378 दर्ज किया गया। इसको देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट जारी किया है। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप 4) की पाबंदियों का पालन करने का निर्देश दिया है। प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गांवों में कूड़ा डालने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए धारूहेड़ा के बीडीपीओ को नोटिस जारी किया है। सुठाना गांव में रविवार रात कूड़े में लगी आग के मामले में बोर्ड ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रैप-4 के तहत निर्माण, ध्वस्तीकरण, कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। दूसरे राज्यों में पंजीकृत गैर-बीएस-6 वाहनों की एंट्री पर रोक और सरकारी व निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य किया जाना शामिल है।
विज्ञापन






धूप खिलने से मिली ठंड से राहततरी



रेवाड़ी। जिले में सोमवार सुबह से ही धूप खिली रही जिससे लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह अधिकतम तापमान में करीब साढ़े दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। धूप निकलने से सुबह और शाम की ठिठुरन में कमी आई है। दिन के समय लोग खुले स्थानों और पार्कों में धूप सेंकते नजर आए। हालांकि, सुबह-शाम हल्की ठंड अभी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें