संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सेक्टर एक स्थित एचपीपीए कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के राज्य कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बीमा सखियों को नियुक्ति पत्र बांटे।
कंपनी बाग की रहने वाली 66 वर्षीय नीलम ने परीक्षा पास करके बीमा सखी की नियुक्ति ली है। कार्यक्रम में नव नियुक्त बीमा सखियों को प्रशस्ति पत्र देकर, शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। डॉ. सतीश खोला ने बताया कि यह प्रधानमंत्री की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त बनाना है। इस योजना में चयनित महिलाओं को हर महीने 7000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना उन महिलाओं के लिए है जो अपने परिवार का आर्थिक सहारा बनना चाहती हैं। कार्यक्रम में नीलम, नीरज, संतोष, सीमा, उपासना, दया, कांता समेत दर्जनों को नियुक्ति पत्र दिए।
जीवन बीमा निगम की तरफ से उपस्थित विशेष भर्ती अधिकारी राव नरेंद्र सिंह ने ग्रामीण महिलाओं को इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए आवेदक दसवीं पास होना चाहिए उम्र 18 वर्ष से 70 वर्ष हो आवेदन ऑनलाइन जीवन बीमा निगम की वेबसाइट पर करना है। आईआरडीआई इसकी ऑनलाइन परीक्षा करवाती है। पास महिला को तुरंत नियुक्ति पत्र देकर कोड दिया जाता है और वह महिला बीमा सखी बन जाती है। कार्यक्रम में सुरेश देवी, पूजा, शर्मीला, काजल, राजबाला, चंद्रावती, मुकेश कुमारी उपस्थित रहीं।
10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द
10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द