फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत 30 नवंबर तक करें आवेदन

Tue, 03 Nov 2026 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोजगार विभाग की ओर से बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत वर्ष 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले के पात्र शिक्षित बेरोजगार युवा 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी मनीता ने बताया कि आवेदकों को विभागीय पोर्टल पर आवेदन करने के बाद अपने दस्तावेज जिला रोजगार कार्यालय में जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले से बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे युवाओं को भी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऐसे आवेदकों को नवंबर माह के अंतिम कार्यदिवस तक अपना शपथ पत्र जिला रोजगार कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य है।
योजना के तहत 12वीं पास, दो वर्षीय प्रमाण-पत्र या डिप्लोमा धारकों को 1200 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। वहीं, स्नातक या उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं और तीन वर्षीय डिप्लोमा धारकों को 2 हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी मनीता ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक किसी शिक्षण संस्थान में विद्यार्थी या प्रशिक्षु नहीं होना चाहिए। इसके अलावा वह स्वयं नियोजित नहीं होना चाहिए और न ही सक्षम योजना का लाभार्थी होना चाहिए। आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
मनीता ने पात्र युवाओं से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा का ध्यान रखते हुए पोर्टल पर आवेदन करें और जरूरी दस्तावेज समय पर कार्यालय में जमा करवाएं, ताकि आवेदन प्रक्रिया पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें