फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू में एमबीए में प्रवेश के लिए 27 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 25 Jun 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में एमबीए (2 वर्षीय) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून तक होंगे। प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को सुबह 11:45 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगी।

प्रबंधन विभाग की अध्यक्ष डॉ. समृद्धि ने बताया कि विद्यार्थी एचआर, फाइनेंस, मार्केटिंग एवं इंटरनेशनल बिजनेस में सिंगल या ड्यूल स्पेशलाइजेशन के विकल्प के साथ एमबीए कर सकते हैं। किसी विद्यार्थी के पहले वर्ष के बाद कोर्स छोड़ने पर उसे पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

आज के समय में विभिन्न सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में एमबीए डिग्रीधारी युवाओं की भारी मांग है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को केस स्टडीज, इंडस्ट्रियल विज़िट, मैनेजमेंट क्लब, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में नियमित रूप से भागीदारी का अवसर मिलता है।

कोऑर्डिनेटर डॉ. सुशांत यादव ने बताया कि प्रवेश के लिए किसी भी विषय (आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस) में स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी, अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके परिणाम प्रतीक्षारत छात्र, आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे छात्र जिनकी किसी विषय में री-अपीयर है, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्तें कि 30 अगस्त तक अंतिम परिणाम विभाग में जमा कराना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून है। प्रवेश प्रक्रिया में इस बार लिखित परीक्षा के साथ-साथ ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू भी शामिल किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को सुबह 11:45 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 1 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का सिलेबस और पिछले साल के प्रश्न पत्र विद्यार्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।
विज्ञापन

ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू 9 और 10 जुलाई को आयोजित होंगे और प्रवेश परीक्षा का परिणाम 10 जुलाई को घोषित किया जाएगा। एडमिशन के लिए प्रथम फिजिकल काउंसलिंग 14 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें