फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बीटेक सीएसई की रिक्त सीटों पर 20 जुलाई तक करें आवेदन

Fri, 17 Jul 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 20 जुलाई तक आवेदन किए जाएंगे।
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की ओर से इन सीटों पर प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभागाध्यक्ष सत्येंद्र बल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई शाम 5 बजे तक निर्धारित आवेदन प्रपत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में जमा कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 21 जुलाई को मेरिट सूची विभाग में प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल काउंसलिंग 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में आयोजित की जाएगी। इसी दिन प्रवेश शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे काउंसलिंग के दौरान अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं। विभागाध्यक्ष ने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन कर दाखिला प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें