फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कॉलेजों में 19 से शुरु होंगे आवेदन, कुल 9100 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

Fri, 16 May 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई की ओर से 12वींं कक्षा का परिणाम घोषित किए जाने के बाद अब महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी कॉलेजों को 17 मई तक दाखिले से संबंधित विवरण अपलोड करना होगा। 19 मई को पोर्टल खुल जाएगा और आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
जिले में 11 सरकारी, 4 सरकारी सहायता प्राप्त और 3 स्ववित्त पोषित समेत कुल 18 कॉलेज हैं। 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी विभिन्न कॉलेजों में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय में स्नातक में प्रवेश लेंगे। वहीं बहुत से बच्चे अन्य कोर्स और पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेंगे।
विज्ञापन

बहुत से विद्यार्थी एक से अधिक काॅलेजों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर काॅलेजों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में इस बार 7 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। जिले के डिग्री काॅलेजों में विभिन्न संकायों में 9 हजार 100 सीट हैं।
शहर के सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में शहर के अलावा दूसरे जिलों से छात्राएं पढ़ने के लिए आती हैं। शहर के राजकीय कन्या महाविद्यालय में बीए में 560, बीकाम में 240, बीएससी नॉन-मेडिकल में 240, बीएससी मेडिकल में 160, बीसीए में 60, एमकाम में 40 सीट हैं। नए सत्र में इन कोर्स में छात्राओं की संख्या के अनुसार सीट बढ़ाई जा सकती है।

राजकीय कॉलेज बावल : इस कॉलेज में स्नातक में बीए, कॉमर्स व नॉन मेडिकल व स्नातकोत्तर में संस्कृत एमए के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। कॉलेज में आर्ट्स संकाय में 480, वाणिज्य में 60, बीएमसी नॉन-मेडिकल में 60, एमए संस्कृत में 50 सीटें निर्धारित हैं।
कोसली राजकीय कॉलेज : इस कॉलेज में बीए, बीकॉम व बीएससी नान-मेडिकल के कोर्स हैं। काॅलेज में बीए में 160, बीकॉम में 80 व बीएससी नान-मेडिकल में 160 और बीएससी मेडिकल में 80 सीटें उपलब्ध हैं।

राजकीय कॉलेज खरखड़ा में बीए में 320, बीकाम में 160, बीएससी नॉन में मेडिकल में 80 सीट, राजकीय महाविद्यालय गुरावड़ा में बीए में 240, बीकॉम में 80, बीएससी नॉन-मेडिकल में 80 और बीएससी नॉन-मेडिकल विद कंप्यूटर साइंस में 40 सीट हैं।

राजकीय महिला महाविद्यालय पाली में बीए में 160 और कॉमर्स में 80 सीट हैं। राजकीय महाविद्यालय कंवाली में बीए में 420, बीएससी नॉन-मेडिकल में 160, बीकॉम में 80, बीसीए में 60 और एमए अंग्रेजी की 50 सीटें निर्धारित हैं।

राजकीय महाविद्यालय नाहड़ :
इस महाविद्यालय में बीए, बीकाम, बीएससी नॉन-मेडिकल क कक्षाएं लगती हैं। जिसमें बीए-420, बीकॉम-60 तथा बीएससी नॉन-मेडिकल में 80 सीटें निर्धारित हैं।

अहीर पीजी कॉलेज :
शहर के नाईवाली चौक स्थित अहीर पीजी कालेज रेवाड़ी के ही नहीं, बल्कि हरियाणा के पुराने कालेजों में से एक है। इस कॉलेज में बीए की 640, बीकाम की 160, बीएससी (नान मेडिकल) की 320, बीएससी (मेडिकल) की 80, बीबीए की 120, बीसीए की 120 व एमकाम की 46 सीटें उपलब्ध हैं।

केएलपी कॉलेज रेवाड़ी में बीए में 640, बीएससी नॉन-मेडिकल में 320, बीएससी मेडिकल 160, नॉन-मेडिकल सेल्फ फाइसेंस में 60, बायोटेक्नोलॉजी में 40, बीकॉम में 240, बीकॉम आनर्स में 60, बीजेएमसी में 40, बीसीए 120 व बीबीए में 80 सीट हैं।
आरडीएस कॉलेज में बीएमें 420, बीकाम में 80, बीकाम (सेल्फ फाइनेंस) में 80, बीएससी नानमेडिकल में 40, बीएससी नॉन-मेडिकल (सेल्फ फाइनेंस) में 40, हिंदी एमए में 40 सीट हैं। डीएवी कॉलेज कोसली में बीए में 160, बीकॉम में 80 सीट, महिला महाविद्यालय बावल में बीए में 80 सीट व बीकॉम की 80 सीटें हैं।
राजकीय ब्वायज कॉलेज रेवाड़ी : सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में पिछले एक वर्ष से राजकीय बॉयज कॉलेज की कक्षाएं लगाई जा रही हैं। राजकीय बॉयज कॉलेज के भवन के लिए सेक्टर 20 में जगह निर्धारित हैं, लेकिन फिलहाल इसका कार्य आरंभ नहीं हुआ हैं। बॉयज कॉलेज के लिए केवल आर्ट्स की केवल 80 सीटें निर्धारित हैं।
विज्ञापन


वर्जन
स्नातक में प्रवेश के लिए 19 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही पोर्टल भी खुल जाएगा। विद्यार्थी जिस भी संकाय और महाविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं, ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।-डॉ. विवेक कुमार, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कोसली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें