फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सैनिक स्कूल में कक्षा छह और नौवीं में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

Thu, 12 Nov 2026 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। गोठड़ा अहिर स्थित सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौवीं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई)-2027 के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक विद्यार्थी दो दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में कक्षा छह की करीब 100 और कक्षा नौवीं की 45 सीटों पर दाखिले होने की संभावना है। हालांकि, सीटों की वास्तविक संख्या विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने और विद्यालय छोड़ने के आधार पर बदल सकती है।
अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और विवरणिका भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। कक्षा छह में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का जन्म एक अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

वहीं, कक्षा नौवीं में दाखिले के लिए अभ्यर्थी का जन्म एक अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होना चाहिए। दाखिला प्रवेश परीक्षा की मेरिट और निर्धारित मेडिकल फिटनेस के आधार पर दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को ओएमआर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जाएगा।

वर्जन:
प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की सामान्य शुल्क के साथ अंतिम तिथि दो दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद विद्यार्थी 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ तीन से छह दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सात से नौ दिसंबर तक संशोधन का मौका दिया जाएगा। अभिभावक आवेदन करते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें।-कैप्टन बृज किशोर, प्रधानाचार्य सैनिक स्कूल रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें