फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गुड गवर्नेंस अवॉर्ड के लिए आवेदन 13 तक

Wed, 10 Dec 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना के अंतर्गत 25 दिसंबर को बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को गुड गवर्नेंस अवॉर्ड दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगम, सोसाइटी, विश्वविद्यालय, हरियाणा सरकार के अधीन उपक्रम के सभी पात्र कर्मचारी अपने ऑफिस, हेड या विभागाध्यक्ष या संबंधित एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी के जरिए ऑनलाइन पोर्टल पर 13 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
डीसी ने बताया कि सभी इच्छुक अधिकारियों व अधिकारियों या कर्मचारियों की टीम, जिन्होंने बहुत अच्छा और इनोवेटिव काम किया है तो वे अपने आवेदन भेज सकते हैं। स्टेट अवॉर्ड सभी कर्मचारियों के लिए पोर्टल पर अपलोड करने के लिए खुला है।
विज्ञापन

हर जिले के लिए डिस्ट्रिक्ट लेवल अवॉर्ड डिस्ट्रिक्ट लेवल पर दिए जाएंगे। कोई भी डिपार्टमेंट अपने-अपने डिपार्टमेंट में एक से ज्यादा स्कीम के लिए कर्मचारी का नाम प्रस्तावित कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी विजेताओं को एक ट्रॉफी, मुख्य सचिव के हस्ताक्षर किया हुआ अवॉर्ड सर्टिफिकेट और नकद इनाम दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें