फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा प्रवेश के लिए 31 तक होंगे आवेदन

Fri, 10 Jul 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवोदय विद्यालय समिति ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक तय की है। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं निशुल्क शिक्षा का अवसर मिलेगा।
विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन

साथ ही अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर को जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा छह में प्रवेश दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कक्षा छह (2027-28) पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी। आवेदन पूरा होने पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड अभ्यर्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा। अंत में आवेदन पत्र जमा कर उसकी प्रति सुरक्षित रखनी होगी।
विज्ञापन

प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए वे नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट या विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय जल्द आवेदन करना बेहतर रहेगा, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें