फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू में बीसीए और बीकॉम में दाखिले के लिए 27 तक आवेदन

Tue, 21 Jul 2026 04:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरिट के आधार पर होंगे दाखिले, 3 अगस्त को होगी ओपन फिजिकल काउंसिलिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीसीए, बीकॉम और बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 27 जुलाई तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के अनुसार 28 जुलाई को श्रेणीवार मेरिट सूची जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 29 व 30 जुलाई को होगी। 30 जुलाई को रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी, जबकि 3 अगस्त को ओपन फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीए में 40, बीकॉम में 30 और बीकॉम में 20 सीटें उपलब्ध हैं। बीसीए में प्रवेश के लिए 12वीं में गणित, सांख्यिकी या अकाउंटेंसी के साथ न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। बी.कॉम. पाठ्यक्रमों के लिए 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। विश्वविद्यालय ने बताया कि प्रवेश पूरी तरह शैक्षणिक मेरिट के आधार पर होंगे। पात्रता, शुल्क, आरक्षण नीति और अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें