फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन 6 जून से

Sun, 25 May 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिले में स्थित 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेड की 5500 सीट के लिए विद्यार्थी 6 जून से 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को प्रवेश से संबंधित दस्तावेज पूरे करने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई के 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। इनमें से कई विद्यार्थी आईटीआई में प्रवेश लेंगे।
विज्ञापन

जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में विभिन्न व्यवसाय की 5500 हजार सीट हैं, जिन पर दाखिले होने हैं। हर बार आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, फिटर व टर्नर ट्रेड में प्रवेश लेने की होड़ रहती है।
वहीं अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थी अपने दस्तावेज पूरे कर लें, क्योंकि बाद में काफी परेशानी हो सकती है। अगर दस्तावेज पूरे रहेंगे तो दाखिले में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
-

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
दाखिले के लिए जिन दस्तावेजों की जरूरत है, उनमें 8वीं, 10वी 12वीं के प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी) के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र, हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक पासबुक शामिल है।
विज्ञापन




वर्जन:
आईटीआई में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 6 जून से 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थियों के पास जरूरी दस्तावेज पूरा करने का समय है। विद्यार्थी डोमिसाइल, जाति प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेज तैयार करवा लें, ताकि दाखिला लेते समय परेशानी न हो।-सुनील यादव, प्राचार्य राजकीय आईटीआई कॉलेज रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें