रेवाड़ी। विशेष प्रचार अभियान के तहत भजन पार्टी ने गांवों में भजन और गीतों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की योजनाएं बताईं बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशे से दूर रहने की अपील की।
भजन पार्टी 9 जुलाई को गांव चिल्हड़, कुंभवास, फिडेडी, जोनावास, मसानी, डुंगरवास, मीरपुर, बुधपुर, मांड्या कला, जाटूवास, सहारनवास, भाडावास, बिठवाना, करनावास, जादरा आदि गांवों में पहुंचकर आमजन को सरकार की योजनाएं बताएगी।
सरकार के निर्देशानुसार 1 जुलाई से आरंभ हुए इस प्रचार अभियान के तहत जिले के सभी गांवों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से दी जा रही है। संवाद